पूर्वी सिंहभूम: निर्माणाधीन इमारत से बिजली तार चोरी का खुलासा, 65 किलो कॉपर बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल-पारडीह रोड स्थित इलाईट सहाना प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन इमारत से बिजली के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तारों से निकाला गया लगभग 65 किलो कॉपर भी बरामद किया है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आजादनगर थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था।

टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित मोहम्मद शाहरुख उर्फ उमर शाहरुख (19) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में शाहरुख ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि चोरी किए गए बिजली के तारों का प्लास्टिक कवर उसने अपने भाई उमर फारुख के साथ मिलकर हटाया था।

चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद दोनों ने तारों से निकाले गए तांबे को अलग कर कपाली के ताजनगर स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बेच दिया था आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने ताजनगर स्थित उक्त स्क्रैप गोदाम में छापेमारी की और वहां से करीब 65 किलो बिना कवर वाला कॉपर तार बरामद किया।

खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा... ये खबर भी पढ़े : खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा...

मामले में पुलिस ने स्क्रैप गोदाम संचालक फैज अहमद उर्फ भोलु (34) को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शाहरुख कपाली के डेमडुबी अंसारी नगर का निवासी है, जबकि फैज अहमद उर्फ भोलु ताजनगर, कपाली का रहने वाला है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शाहरुख का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में भी आजादनगर थाना में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चोरी के पूरे नेटवर्क, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका  ये खबर भी पढ़े : झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

बस्ती - जमीनी विवाद को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में सोमवार की देर रात निषाद पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
निषाद पार्टी के  कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे चार दोस्तों में तीन सुरक्षित निकाले गए, दो घंटे बाद एक का शव बरामद

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत परमट घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे चार दोस्तों में तीन सुरक्षित निकाले गए, दो घंटे बाद एक का शव बरामद

उत्तर प्रदेश

निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

बस्ती - जमीनी विवाद को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में सोमवार की देर रात निषाद पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
निषाद पार्टी के  कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष