निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

अपर पुलिस अधीक्षक से मिले पदाधिकारी, दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जमीनी विवाद को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में सोमवार की देर रात निषाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद  की हत्या से रोष का माहौल है। मंगलवार को निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद, जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया। प्रदेश महासचिव दीपू निषाद, जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग किया। चेतावनी दिया कि शीघ्र हत्यारे गिरफ्तार न हुये तो पार्टी आन्दोलन को बाध्य होंगी।
ज्ञात रहे कि लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में लक्ष्मण निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया। मृतक की पत्नी सुभावती देवी ने गांव के दो लोगों समेत चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुभावती देवी पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 22 जून 2026 की रात करीब 9.15 बजे गांव के सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल, सौरभ पाल पुत्र स्वर्गीय संजय पाल तथा चार-पांच अज्ञात लोग उनके पति लक्ष्मण निषाद को बहाने से नदी के पास बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां लोहे की रॉड और डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। सुभावती देवी मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को कुछ लोगों द्वारा मारते हुए देखा। शोर मचाने पर कुछ लोग भाग गए, जबकि नामजद आरोपितों ने कथित रूप से मारपीट जारी रखी। महिला का आरोप है कि गंभीर चोटों के कारण उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लालगंज पुलिस मेहनौना निवासी सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल, सौरभ पाल पुत्र स्वर्गीय संजय पाल के साथ ही 5 अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस की धारा 103 (1), 191 (2), 191 (3), 352, 351 (3) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की विवेचना कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने वालों में धर्मराज निषाद, हरी प्रसाद साहनी, ज्ञान प्रकाश निषाद, अजय निषाद, शम्भू निषाद के साथ ही मृतक लक्ष्मण निषाद की पत्नी, बेटियां और परिजन शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

ब्रिक्स बनेगा वैश्विक स्थिरता का मजबूत मंच, सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

होर्मुज खुलने से ऊर्जा और आपूर्ति सुरक्षा मजबूत
राष्ट्रीय 
ब्रिक्स बनेगा वैश्विक स्थिरता का मजबूत मंच, सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

मलेशिया से सीख ले सरकार, अमेरिकी दबाव में न आए
राष्ट्रीय 
अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पड़ी भारी , 70 से अधिक भवनों पर कार्रवाई

इंदौर। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मध्य प्रदेश का इंदौर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पड़ी भारी , 70 से अधिक भवनों पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की होती थी खरीद-फरोख्त
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

आईएएस प्रशिक्षुओं से बोले प्रधानमंत्री, हर निर्णय में नागरिक हित सर्वोपरि रखें

परिणाम आधारित शासन और तकनीक के उपयोग पर जोर
राष्ट्रीय 
आईएएस प्रशिक्षुओं से बोले प्रधानमंत्री, हर निर्णय में नागरिक हित सर्वोपरि रखें

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की होती थी खरीद-फरोख्त
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी

संत कबीर नगर, आज  जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार*, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

मोहर्रम त्यौहार के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 को रात्रि में आगामी मोहर्रम त्यौहार को...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम त्यौहार के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश