मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई में तमंचे, पिस्टल, कारतूस और नकदी बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की होती थी खरीद-फरोख्त

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22/23 जून  की रात उस समय की गई जब पुलिस काली नदी पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि न्याजूपुरा चरथावल रोड स्थित काली नदी के पास खाली प्लॉट में कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनस (22), मोहम्मद परवेज (22), जुनैद (23) और आस मोहम्मद उर्फ आसू (28) के रूप में हुई है, जो सभी मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद की, जिसमें 09 अवैध तमंचे (315 बोर), 09 जिंदा कारतूस, 03 पिस्टल (32 बोर), 03 मैगजीन, 04 मोबाइल फोन और 4,000 रुपये नकद शामिल हैं। 

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक संगठित तरीके से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। वे मेरठ क्षेत्र से हथियार खरीदकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर के जरिए ग्राहकों को दिखाते थे। पसंद आने पर हथियारों की डिलीवरी तय स्थान पर की जाती थी। आरोपियों ने बताया कि वे एक पिस्टल को 35 से 40 हजार रुपये में खरीदकर 45 से 50 हजार रुपये में बेचते थे, जबकि एक तमंचा 3 से 4 हजार रुपये में खरीदकर 5 से 6 हजार रुपये में बेचते थे। गिरफ्तारी के समय वे एक पिस्टल और चार तमंचों की डील करने आए थे। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/5/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है।

तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी की मौके पर मौत, पुत्र घायल ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी की मौके पर मौत, पुत्र घायल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी  प्रभारी एवं  सांसद संजय सिंह ने यहां मंगलवार को लखनऊ के अलीगंज में हुए...
उत्तर प्रदेश 
संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, लखनऊ में करता था नौकरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के म्योररोड राजापुर में मंगलवार को कमरे के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, लखनऊ में करता था नौकरी

बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार

बख्शी का तालाब। इटौंजा और सैरपुर इलाकों में मंगलवार को आस्था और सेवा का एक अनोखा नजारा देखने को मिला...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार

कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश

लखनऊ। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर शासन प्रशासन सक्रिय हो गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर : एनकाउंटर में मारा गया छोटा राजन गैंग का गुर्गा सतपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार की देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस, एसओजी टीम की इनामी...