लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव

कहा - पीड़ितों की सरकार करे मदद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज इलाके में स्थित कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में लगी भीषण अग्निकांड में घायल बच्चों और उनके अभिभावकों से मिलने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) पहुंचे।

सपा अध्यक्ष ने अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों का हालचाल लिया और अभिभावकों से कार्रवाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम से उपचार की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही।

नगर निगम के स्कूलों में ‘समर कैंप‘ के नाम पर तप रहे नौनिहाल! ये खबर भी पढ़े : नगर निगम के स्कूलों में ‘समर कैंप‘ के नाम पर तप रहे नौनिहाल!

अखिलेश यादव ने कोचिंग अग्निकांड के पीड़ित बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया होता तो शायद इतना बड़ा हादसा ना होता और लोगों की जान नहीं गई होती। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद होनी चाहिए।

निषाद पार्टी के  कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष ये खबर भी पढ़े : निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में भर्ती एक नौजवान से मेरी मुलाकात हुई है। जो वहां पर नौकरी करता था। उसने आग से बचने के लिए कूदकर अपनी जान बचाई। उसके शरीर और रीढ़ की हड्डी में चोट आईं हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका काफी दिनों तक इलाज चलेगा, उसकी मां भी नहीं है। वह परिवार का इकलौता भरण पोषण करने वाला नवयुवक है। उसकी सरकार को पूरी मदद करनी चाहिए।

संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत ये खबर भी पढ़े : संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

अखिलेश ने कहा कि जब तक इस हादसे के पीड़ित पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते और उन्हें नौकरी दोबारा नहीं मिलती, तब तक सरकार उन्हें वेतन एवं उपचार की व्यवस्था करे। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों की कम से कम 01 करोड़ रुपये की मदद किए जाने की बात कही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...
उत्तर प्रदेश 
कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लखनऊ। लखनऊ में ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह...
उत्तर प्रदेश 
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अलीगंज हादसे के बाद बड़ा कदम, एनओसी के बिना व्यवसायिक बिलिंग पर लगे रोक

लखनऊ। अलीगंज कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्नि हादसे की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, जिसमें 15 निर्दोष...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज हादसे के बाद बड़ा कदम, एनओसी के बिना व्यवसायिक बिलिंग पर लगे रोक

कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय 

लखनऊ।     पुरनिया,अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 15 मासूम छात्रों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश 
कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय 

आखिरी बड़े मंगल पर भंडारों की धूम, तेज धूप भी नहीं डिगा सकी

इंदिरानगर, हनुमान सेतु, कैसरबाग बस स्टेशन पर शाम तक बंटा प्रसाद