सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 72 वां स्वास्थ्य शिविर
— लाभार्थियों को निशुल्क परामर्श,दवा वितरण किया गया
लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुंचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में श्याम विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर,शुगर,वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 54 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 154 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में गीता कश्यप 48 वर्ष को बीपी/शुगर की,दीपक कुमार 52 वर्ष को बीपी शुगर, बबीता शुक्ला 37 वर्ष को सर्दी खांसी,नमिता देवी 34 वर्ष को पैरों में दिक्कत का उपचार प्रदान किया गया।
साथ ही साथ रामपाल गौतम,कल्पना चौधरी,चंद्रावती, रितु ,सुरेश कश्यप,राम लखन पांडे सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
