टीबी से होने वाली हर मौत की होगी गहन समीक्षा

— इलाज,जांच और रेफरल में देरी की वजहों पर रहेगा फोकस

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

 

लखनऊ। अब टीबी से होने वाली हर मृत्यु की व्यवस्थित जांच की जाएगी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुरू की गई टीबी डेथ ऑडिट प्रक्रिया का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद उन कमियों और बाधाओं को चिन्हित करना है,जो समय पर उपचार मिलने में रुकावट बनती हैं। ये जानकारी सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.ए.के.सिंघल ने दी।

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी  ये खबर भी पढ़े : मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

WhatsApp Image 2026-06-22 at 6.01.41 PM
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से यह समझने में मदद मिलेगी कि मरीज को जांच,उपचार अथवा रेफरल प्राप्त करने में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे,जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को कम किया जा सके। नई व्यवस्था के तहत उपचार शुरू होने से पहले या बाद में, सरकारी अथवा निजी स्वास्थ्य संस्थान से जुड़े, तथा घर,अस्पताल या रास्ते में हुए सभी मामलों को समीक्षा के दायरे में शामिल किया जाएगा। डॉ.ए.के.सिंघल ने इसके लिए दो स्तरों पर जानकारी जुटाई जाएगी। एक ओर परिवार और समुदाय से बातचीत कर मरीज की परिस्थितियों को समझा जाएगा,वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सेवाओं और उपचार प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रक्रिया के अनुसार मृत्यु की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर मामला निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और 21 दिनों के भीतर जांच पूरी की जाएगी। इसमें बीमारी का इतिहास, जांच और उपचार की समय-सीमा, टीबी के साथ अन्य रोग, दवाओं के नियमित सेवन की स्थिति, अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि तथा अंतिम समय में दिखाई दिए प्रमुख लक्षणों का विश्लेषण किया जाएगा। एनटीईपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसमें जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा अन्य संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर समुदाय, स्वास्थ्य संस्थानों और राज्य स्तर पर आवश्यक सुधारों की रूपरेखा तय की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-06-22 at 6.01.42 PM
बॉक्स में
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह के अनुसार - "टीबी डेथ ऑडिट से जांच, उपचार और रेफरल प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। "ऑडिट से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा,जिससे मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके और टीबी से होने वाली मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।"

 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर