कार्रवाई के डर से कई कोचिंग संचालक बैनर हटाकर दुबके, 48 कोचिंग और 3 होटल सील

अलीगंज,जानकीपुरम,कपूरथला कोचिंग के बड़े हब  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

 सत्य प्रकाश भारती

लखनऊ। मंगलवार राजधानी के विभिन्न इलाकों में आवासीय घरों में कोचिंग चलाने वाले संचालक अपनी कोचिंग का बैनर उतारकर बिलों में दुबक गए। राजधानी के अलीगंज, जानकीपुरम,कपूरथला मुख्य बड़े कोचिंग के हब हैं। इन स्थानों पर मौजूद कोचिंग संचालक अब कार्रवाई से डर रहे हैं। वहीं पूरा प्रदेश भर में पुलिस ने निजी कोचिंग संचालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चला। इस दौरान छापेमारी कर 48 कोचिंग और तीन होटलों को सील कर दिया गया।

दरअसल,अलीगंज के पुरनिया के एनिमेशन सेंटर में हुए हादसे के बाद सीएम के आदेश पर सख्त कार्रवाई हुई है। जिस बिल्डिंग में एनिमेशन सेंटर संचालित था उसके मालिक के संचालक,बिल्डिंग मालिक सहित पेट शॉप चलाने वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सभी को गिरफ्तार कर दिया गया है। वािण लखनऊ में ऐसे अधिकांश सेंटर घरों में चल रहे हैं। जो बिलकुल भी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। वहीं क्लास रूम में आवश्यकता से अधिक छात्रों को बैठाकर पढ़ाई कराई जाती है।

पार्थ सारथी शर्मा हमारे प्रेरणा स्रोत : सुनील यादव ये खबर भी पढ़े : पार्थ सारथी शर्मा हमारे प्रेरणा स्रोत : सुनील यादव

 सीएम योगी के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद अन्य कोचिंग संस्थानो पर इसका असर दिखा। अधिकांश कोचिंग संस्थानों ने कार्रवाई के डर से विज्ञापन के लिए लगाए गए बैनरों को हटा दिया। मामला ठंडा होने के बाद यह कोचिंग संस्थान फिर संचालित हो जायेंगे। वर्तमान में छोटे-बड़े स्तर पर कुल मिलाकर 2,000 से अधिक कोचिंग संस्थान और ट्यूटोरियल्स संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही राजधानी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक बहुत बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां राष्ट्रीय स्तर के बड़े संस्थानों से लेकर स्थानीय होम ट्यूटर्स और छोटे कोचिंग सेंटर्स तक हर प्रकार के विकल्प मौजूद हैं। 

मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में कोचिंग मुख्य रूप से हजरतगंज, कपूरथला (अलीगंज) और गोमती नगर जैसे बड़े शिक्षा केंद्रों में संचालित हैं। इसके अतिरिक्त इंदिरा नगर, आलमबाग और जानकीपुरम में भी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए सैकड़ों नामचीन कोचिंग संस्थान मौजूद हैं। यह क्षेत्र लखनऊ का सबसे बड़ा कोचिंग हब माना जाता है। यहां सरकारी नौकरियों, सिविल सेवा और शिक्षण परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा कोचिंग हैं।

अधिशासी अभियंता के निलंबन पर संघर्ष समिति जताया ऐतराज    ये खबर भी पढ़े : अधिशासी अभियंता के निलंबन पर संघर्ष समिति जताया ऐतराज  

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

लेह की धरती स्नेह की धरती: चिदानन्द सरस्वती
राष्ट्रीय 
लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

उत्तर प्रदेश

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...
उत्तर प्रदेश 
कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा