संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

एसआईटी जांच पर लीपा-पोती कर रही सरकार : संजय

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी  प्रभारी एवं  सांसद संजय सिंह ने यहां मंगलवार को लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हो रहे कथित भ्रष्टाचार व चोरी को लेकर डबल इंजन सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस कंप्यूटर सेंटर की बिल्डिंग में आग लगी, उसे ध्वस्त करने का आदेश 2016 में ही हो चुका था। फिर यह अवैध और जर्जर बिल्डिंग कैसे खड़ी रही? किसके संरक्षण में इसे चलाया जा रहा था, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

जब लोग दमकल विभाग को फोन कर रहे थे, तो समय पर कोई गाड़ी नहीं पहुंची। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हर अग्निकांड के बाद केवल जांच का नाटक होता है। संजय सिंह पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश के पूरे फायर डिपार्टमेंट की समीक्षा एवं विभाग का बजट बढ़ाया जाए जिससे आधुनिक उपकरण, पाइप व गाड़ियाँ उपलब्ध हो सके। 

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

दोषी अधिकारियों पर निलंबन जैसी रस्म अदायगी के बजाय सीधे एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को दिया जा रहा 2-2 लाख और 5-5 लाख रुपये का मुआवजा एक क्रूर मजाक है। इस हादसे में घायल हुई बेटी लवप्रीत से अस्पताल में मुलाकात की है, जिसने बताया कि आग नीचे से इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका नहीं मिला।

प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

संजय सिंह ने कहा कि राम के मंदिर में कोई सामान्य चोरी नहीं हुई है। चंपत राय और ट्रस्ट के लोगों ने यह चोरी सीधे तौर पर 'ईडी पार्टी' यानी भाजपा के लिए की है। जमीनों की खरीद के लिए पीएम के प्रतिनिधि रहे ज्ञानेश कुमार के रहते हुए जमीनों के दाम कई गुना बढ़ाकर घोटाले किए गए। उन्होंने 2 करोड़ की जमीन को 18.5 करोड़ में खरीद , 3 करोड़ की जमीन को 24 करोड़ में  तथा 9 करोड़ की जमीन को 55 करोड़ 47 लाख में खरीदा गया। ज्वैलर्स एसोसिएशन और सिंधी समाज द्वारा भगवान को अर्पित की गई 200 किलो चांदी (कीमत लगभग 7 करोड़), बहुमूल्य हार, और संतोष दुबे द्वारा बताई गईं 1260 सोने-चांदी की शिलाएं व प्रभु की पादुकाएं तक गायब कर दी गईं। जिस प्रकार राजा भरत ने प्रभु की पादुकाएं रखकर 14 वर्ष शासन किया था, भाजपा ने उन पवित्र पादुकाओं को ही चोरी कर लिया। 

कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सीधे अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को सौंप दी है, जिससे साफ है कि इसमें पूरी तरह लीपा-पोती कर दी गई है। यह एसआईटी न राम के लिए है, न काम के लिए; यह केवल चंदा चोरों को बचाने के लिए है। आप के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 25 जून को लखनऊ आ रहे हैं, अगले दिन वह 26 जून को अयोध्या में राम लला के दर्शन और हनुमानगढ़ी  की आरती में शामिल होंगे ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

लेह की धरती स्नेह की धरती: चिदानन्द सरस्वती
राष्ट्रीय 
लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

उत्तर प्रदेश

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...
उत्तर प्रदेश 
कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा