नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

फर्जी नियुक्ति पत्र से लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना विकासनगर पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और कूटरचित ई-मेल आईडी तैयार कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। मामले में पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

यह मामला शिकायतकर्ता दिलशाद हुसैन पुत्र स्व. हबीब अहमद, निवासी जनपद बरेली की तहरीर पर दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर 04 नवंबर 2024 को थाना विकासनगर में धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

सधन सहकारी समिति अछनिया एड़ियों सहकारिता ने गलत आख्या लगाकर किया निस्तारण  ये खबर भी पढ़े : सधन सहकारी समिति अछनिया एड़ियों सहकारिता ने गलत आख्या लगाकर किया निस्तारण 

जांच में सामने आया कि अभियुक्तगण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। यह लोग बेरोजगार युवकों को सर्वेयर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलते थे। विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए जाते थे और कूटरचित ई-मेल आईडी के माध्यम से विभागीय पत्राचार जैसा दिखाकर पीड़ितों को गुमराह किया जाता था।

शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल ये खबर भी पढ़े : शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

इस मामले में पुलिस ने पवन पाण्डेय पुत्र स्व. गयानन्द पाण्डेय (निवासी सैदपुर, गाजीपुर, वर्तमान पता दाऊदनगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ) और सर्वेश पाण्डेय उर्फ मनोज कुमार यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव (निवासी जौनपुर, वर्तमान पता दाऊदनगर, थाना मड़ियांव, लखनऊ) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को 21 जून 2026 को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह द्वारा ठगी की गई धनराशि आपस में बांटकर खर्च की जाती थी। वहीं, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें अन्य जिलों में भी धोखाधड़ी और संगठित अपराध के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संगठित ठगी गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाने वाले अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पतित पावनी गंगा नदी में नाव पर नानवेज पार्टी करने और...
उत्तर प्रदेश 
पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर 27 जून को भोपाल में होगी सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्य प्रदेश समिट

भोपाल । अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 पर आगामी 27 जून को भोपाल के रविन्द्र भवन में 'सशक्त उद्यमी समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर 27 जून को भोपाल में होगी सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्य प्रदेश समिट

जबलपुर में वेतन एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांगने वाला लेखापाल लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने बुधवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक लेखापाल को 4 हजार रुपये की रिश्वत...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में वेतन एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांगने वाला लेखापाल लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

तेल की कीमतों में गिरावट: 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल

नई दिल्ली । स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान के अधिकारियों के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म होने के बाद वैश्विक कच्चे...
कारोबार 
तेल की कीमतों में गिरावट: 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल

राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश

रांची । झारखंड में इस वर्ष मानसून की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। राज्य में एक जून से 24...
झारखंड 
राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश

उत्तर प्रदेश

पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पतित पावनी गंगा नदी में नाव पर नानवेज पार्टी करने और...
उत्तर प्रदेश 
पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

बिजनौर। जनपद के ग्राम गौसपुर टॉपरी में रात्रि पहर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा...
उत्तर प्रदेश 
गौसपुर टॉपरी में गृह प्रवेश समारोह के साथ ‘समण भवन’ का भव्य नामकरण

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

लखनऊ। अखिल भारतीय वेतन एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में आयोजित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग...
उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें