राज्य में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी , 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची । झारखंड में इस वर्ष मानसून की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। राज्य में एक जून से 24 जून तक सामान्य के मुकाबले 58 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी रांची को छोड़ अधिकांश जिलों में वर्षा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। राज्य में अब तक सबसे बेहतर स्थिति रांची जिले की रही है। यहां सामान्य वर्षा की तुलना में केवल 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। रांची में इस अवधि के दौरान सामान्यतः 137.4 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 119.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके विपरीत राज्य के कई जिलों में वर्षा का भारी अभाव बना हुआ है।

सबसे चिंताजनक स्थिति गढ़वा और चतरा जिलों की बताई जा रही है, जहां सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। वर्षा की कमी का असर कृषि गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। किसान खरीफ फसलों की बुआई के लिए पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि जलाशयों और छोटे जलस्रोतों में भी अपेक्षित जलभराव नहीं हो पाया है।

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के शेष 20 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक वर्षा गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र में 71.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। यह राज्य में इस अवधि की सर्वाधिक वर्षा रही। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का वितरण असमान रहा, जिसके कारण कई जिलों में गर्मी और उमस बनी हुई है।

तापमान की बात करें, तो राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाने से तापमान में कुछ कमी आई और लोगों को राहत मिली। रांची में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तथा न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बुलंदशहर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के करीब, टैरिफ डेडलाइन पर फोकस

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। अब बातचीत टैरिफ से मिलने वाले फायदे,...
राष्ट्रीय 
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के करीब,  टैरिफ डेडलाइन पर फोकस

मोकहर कला की करोड़ों की शत्रु संपत्ति होगी नीलाम, ०3 जुलाई को ई-ऑक्शन

पलामू। जिले के हैदरनगर अंचल के मोकहर कला (करीमनडीह) स्थित शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज कई भूखंडों की ई-नीलामी...
झारखंड 
मोकहर कला की करोड़ों की शत्रु संपत्ति होगी नीलाम, ०3 जुलाई को ई-ऑक्शन

डीएसीपी विवाद पर बीएचयू को एनसीआईएसएम का नोटिस, 25 जून को दिल्ली में व्यक्तिगत सुनवाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय में डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) योजना...
उत्तर प्रदेश 
डीएसीपी विवाद पर बीएचयू को एनसीआईएसएम का नोटिस, 25 जून को दिल्ली में व्यक्तिगत सुनवाई

बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को

जयपुर  । भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 जून गुरुवार को “लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय” विषय पर...
राजस्थान 
बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बुलंदशहर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

डीएसीपी विवाद पर बीएचयू को एनसीआईएसएम का नोटिस, 25 जून को दिल्ली में व्यक्तिगत सुनवाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय में डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) योजना...
उत्तर प्रदेश 
डीएसीपी विवाद पर बीएचयू को एनसीआईएसएम का नोटिस, 25 जून को दिल्ली में व्यक्तिगत सुनवाई

पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पतित पावनी गंगा नदी में नाव पर नानवेज पार्टी करने और...
उत्तर प्रदेश 
पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित जिस दो मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब