भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के करीब, टैरिफ डेडलाइन पर फोकस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। अब बातचीत टैरिफ से मिलने वाले फायदे, मार्केट तक पहुंच और वॉशिंगटन के अस्थायी 10 फीसदी आयात शुल्क के लिए 24 जुलाई की डेडलाइन पर टिकी है।

भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में हुई दो दिवसीय मंत्री स्तरीय बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के मुख्य मुद्दों की समीक्षा की। इन मुद्दों में बेहतर बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना शामिल है।

यह बैठक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के बीच हुई। बातचीत का मुख्य फोकस एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के तरीकों पर था, जो एक व्यापक बीटीए की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

बैठक में दोनों पक्षों ने 24 फरवरी को अमेरिका द्वारा अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए 10 फीसदी के अस्थायी टैरिफ की समय-सीमा खत्म होने से पहले बातचीत को अंतिम रूप देने पर व्यापक विचार-विमर्श किया। ये टैरिफ 24 जुलाई को खत्म हो जाएंगे। इस समझौते के लिए रूपरेखा इस साल फरवरी में घोषित की गई थी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उदयोग मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक आज सुबह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि एंबेसडर जेमिसन ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकों का एक दौर पूरा हुआ।

20 जून से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब में शुरू करेंगे चुनाव अभियान ये खबर भी पढ़े : 20 जून से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब में शुरू करेंगे चुनाव अभियान

गोयल ने कहा कि हमने भारत-अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता की प्रगति की समीक्षा की और अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी ये खबर भी पढ़े : नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबू धाबी

उन्होंने कहा कि मैं एंबेसडर ग्रीर के नेतृत्व और दोनों टीमों के लगातार प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारी बातचीत को रचनात्मक और भविष्योन्मुखी ढंग से आगे बढ़ाया है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के 'बेहद करीब' हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जून को देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस ये खबर भी पढ़े : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जून को देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि यह समझौता 140 करोड़ आबादी वाले भारतीय बाजार को पारस्परिक और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी शर्तों पर अमेरिकी वस्तुओं के लिए खोलेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भूल भुलैया व खोखो में जल रही बिजली के कारण नही मिल पा रहा लोड - सीएमएस

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर विद्युत लोड कम होने के कारण नही हो पा रहे...
भूल भुलैया व खोखो में जल रही बिजली के कारण नही मिल पा रहा लोड - सीएमएस

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच व FIR न होने पर उठाए सवाल

लखनऊ । अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (दान) से जुड़े कथित चोरी के मामले और एसआईटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच व FIR न होने पर उठाए सवाल

आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताज़ा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरा...
खेल 
आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

रांची। मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेताओं को अदालत से बड़ा झटका लगा है।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच व FIR न होने पर उठाए सवाल

लखनऊ । अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (दान) से जुड़े कथित चोरी के मामले और एसआईटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच व FIR न होने पर उठाए सवाल

सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी में बुधवार सुबह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

देवरिया: डीएम का सीएचसी तरकुलवा पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा का औचक...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: डीएम का सीएचसी तरकुलवा पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी