आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान पर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताज़ा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

वहीं, न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है। दोनों के 870-870 रेटिंग अंक हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन का गिल को बड़ा फायदा मिला। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में 84 और 154 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि तीसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

ताज़ा रैंकिंग में गिल अब शीर्ष पर मौजूद न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचेल से केवल 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान श्रृंखला नहीं खेल सके, जिसके चलते वह एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल दो स्थान फिसलकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। ईशान किशन ने 21 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए 43वां स्थान हासिल किया है।

 फीफा विश्व कप 2026: एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया ये खबर भी पढ़े :  फीफा विश्व कप 2026: एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें, प्रसिद्ध कृष्णा 34 स्थान की छलांग लगाकर 58वें और वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर पहुंचकर संयुक्त रूप से 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उधर, न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। हेनरी ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली।

आईसीसी के अनुसार, हेनरी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले केवल तीसरे न्यूज़ीलैंड खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि जैक काउई (1947) और महान ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली (1984-1990) ने हासिल की थी।

न्यूज़ीलैंड के किसी तेज गेंदबाज ने 36 वर्षों बाद टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान प्राप्त किया है। इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट ने दो स्थान की छलांग लगाकर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।

एम्बाप्पे रचेंगे इतिहास, इराक के खिलाफ फ्रांस के लिए खेलेंगे अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच ये खबर भी पढ़े : एम्बाप्पे रचेंगे इतिहास, इराक के खिलाफ फ्रांस के लिए खेलेंगे अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भगवंत मान के कथित वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित फेक वीडियो को लेकर पंजाब की राजनीति में विवाद गहराता जा रहा है।...
पंजाब 
भगवंत मान के कथित वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

अयोध्या फंड गबन से लेकर उज्जैन भूमि तक घिरी भाजपा, कांग्रेस का बड़ा हमला

कांग्रेस प्रवक्ता ने आस्था, जमीन और दान में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
राष्ट्रीय 
अयोध्या फंड गबन से लेकर उज्जैन भूमि तक घिरी भाजपा, कांग्रेस का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतें पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें