एम्बाप्पे रचेंगे इतिहास, इराक के खिलाफ फ्रांस के लिए खेलेंगे अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिलाडेल्फिया। फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे सोमवार को इराक के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मैच खेलने उतरेंगे।

मुकाबले से पहले फिलाडेल्फिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है।

एम्बाप्पे ने कहा कि अपने देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है और विश्व कप जैसे मंच पर 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे करना इसे और भी यादगार बना देता है। उन्होंने कहा कि सौ का आंकड़ा ऐतिहासिक होता है और विश्व कप में इस उपलब्धि तक पहुंचना उनके लिए विशेष क्षण होगा।

27 वर्षीय एम्बाप्पे फ्रांस के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि वह अभी भी पूर्व कप्तान और गोलरक्षक ह्यूगो लोरिस के 145 मुकाबलों के रिकॉर्ड से पीछे हैं।

हाल ही में सेनेगल के खिलाफ दो गोल कर एम्बाप्पे फ्रांस के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उनके नाम अब 58 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं और उन्होंने ओलिवियर जिरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

एम्बाप्पे ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा उनके लिए टीम की सफलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इराक के खिलाफ जीत टीम को अगले चरण के करीब पहुंचाएगी और वही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

विश्व कप को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने देश के लिए इतिहास में याद किए जाना चाहते हैं और विश्व कप जैसा मंच किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी क्षमता दिखाने का सबसे बड़ा अवसर होता है।

विश्व कप में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की चर्चा पर एम्बाप्पे ने कहा कि वह लगातार गोल करने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनका मुख्य लक्ष्य फ्रांस को अधिक से अधिक आगे ले जाना है।

अमेरिका में विश्व कप अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें यहां का वातावरण पसंद है और वह इस अवसर का आनंद ले रहे हैं। वहीं, 40 वर्ष की उम्र तक विश्व कप खेलने के सवाल पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि वह खुद को उस स्थिति में नहीं देखते।

पांच साल पुरानी दोहराई घटना: मैत्री मैच में फिर गिरे क्रिस्टियन एरिक्सन, रोका गया खेल  ये खबर भी पढ़े : पांच साल पुरानी दोहराई घटना: मैत्री मैच में फिर गिरे क्रिस्टियन एरिक्सन, रोका गया खेल

 

वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल ये खबर भी पढ़े : वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजधानी जयपुर में मिस्टर राजस्थान सीजन-5 के मेगा ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जयपुर । राजधानी जयपुर में ए इन्फिनिटी टेकओवर्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से "मिस्टर राजस्थान सीजन-5 2026" के मेगा...
राजस्थान 
राजधानी जयपुर में मिस्टर राजस्थान सीजन-5 के मेगा ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जयपुर: इंडियन हेल्थकेयर लीग सीज़न-2 का आगाज़,क्रिकेट के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगी आईएचएल

जयपुर । इंडियन हेल्थकेयर लीग (आईएचएल) ने अपने दूसरे सीज़न के लिए बड़े विस्तार की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेटर...
राजस्थान 
जयपुर: इंडियन हेल्थकेयर लीग सीज़न-2 का आगाज़,क्रिकेट के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगी आईएचएल

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन...
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

FATF की सख्ती जारी, नेपाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ग्रे लिस्ट में...

काठमांडू। नेपाल एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने में असफल रहा है। नेपाल अभी भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
FATF की सख्ती जारी, नेपाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ग्रे लिस्ट में...

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने रविवार की रात को मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक...
प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास