संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें
अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आए लोगों की समस्याओं का अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा में हल किया जाए और शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस बेहतर पुलिसिंग और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
