बसपा में होगी सुनील भारती की घर वापसी! मायावती को बताया अपना प्रेरणास्रोत

समर्थकों संग लौटने के संकेत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पदाधिकारी एवं अधिवक्ता सुनील भारती ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर ऐसे संकेत दिए हैं, जिनसे उनके बसपा में पुनः शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

तरूणमित्र मीडिया से विशेष बातचीत में सुनील भारती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'बहुजन समाज पार्टी मेरे लिए केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। बहन मायावती का व्यक्तित्व, नेतृत्व और संघर्ष मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।'

पोषण पोटली से बढ़ा हौसला, रेड क्रॉस और रोटरी क्लब ने 25 टीबी मरीजों तक पहुंचाई संवेदना ये खबर भी पढ़े : पोषण पोटली से बढ़ा हौसला, रेड क्रॉस और रोटरी क्लब ने 25 टीबी मरीजों तक पहुंचाई संवेदना

गौरतलब है कि सुनील भारती पूर्व में बसपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने मंडल कोऑर्डिनेटर, भाईचारा कमेटी के जिला महासचिव तथा विधानसभा सचिव जैसे अहम पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया था। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है।

एफडी घोटाले को लेकर खाताधारकों का प्रदर्शन, बैंक में ताला लगाकर की नारेबाजी  ये खबर भी पढ़े : एफडी घोटाले को लेकर खाताधारकों का प्रदर्शन, बैंक में ताला लगाकर की नारेबाजी 

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सुनील भारती जल्द ही कांग्रेस पार्टी से अपना नाता समाप्त कर बहुजन समाज पार्टी में घर वापसी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के भी बसपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह बसपा के लिए संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाएगी।

लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घुल गई दोस्ती, राख हो गए सपने,सूरज और संयम की अधूरी कहानी ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घुल गई दोस्ती, राख हो गए सपने,सूरज और संयम की अधूरी कहानी

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की वापसी बसपा को नई ऊर्जा प्रदान कर सकती है। वहीं सामाजिक समीकरणों और संगठनात्मक एकजुटता के लिहाज से भी यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल सुनील भारती की ओर से दिए गए संकेतों ने राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी संभावित घर वापसी की औपचारिक घोषणा कब होती है और इसका प्रदेश की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

--पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर और भाईचारा कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे सुनील भारती बोले

— बसपा परिवार, मायावती प्रेरणास्रोत; 2027 से पहले बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

लखनऊ। स्टेट आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर से भदेवा में निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप किया गया। बुधवार को इस कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, 150 स्ट्रीट वेंडर्स ने लिया हिस्सा 

जम्मू। नगर परिषद राजौरी द्वारा बुधवार को डाक बंगला राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया।...
जम्मू कश्मीर 
राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, 150 स्ट्रीट वेंडर्स ने लिया हिस्सा 

तहसीलदार का वीआईपी कल्चर: नीली बत्ती का मोह नहीं छोड़ पा रहे ‘नायब साहब’!

लखनऊ, सरोजनी नगर। राजधानी मुख्यालय से कुछ किमी दूर स्थित  सरोजनी नगर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
तहसीलदार का वीआईपी कल्चर: नीली बत्ती का मोह नहीं छोड़ पा रहे ‘नायब साहब’!

स्वास्थ्य मंत्री से मिलीं आशा संगिनी

— आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों पर मंत्री ने की चर्चा