मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, 24 जून 2026 (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश   योगी आदित्यनाथ  के तहसील धनघटा अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम पर दिनांक 25 जून 2026 को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित ड्यूटी में लगाए गए समस्त अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर समस्त आवश्यक बिंदुओं पर ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था, रूट व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल सहित व्यवस्था से संबंधित समस्त प्वाइंट्स पर लगाए गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी तन्मयता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी का अधिकारीगण निर्वहन करेंगे, किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर व सघन चेकिंग की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि रूट पर यातायात डायवर्जन प्लान प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। आमजन को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित रहेंगे, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर रहे।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के हिसाब से उनके कार्यों को विस्तार से बताते हुए निर्देशित किया कि व्यवस्था में लगे सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी एवं स्थान के अनुसार पूरी सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहते हुए कहा कार्यक्रम को शकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करायेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: सीएम योगी

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...
उत्तर प्रदेश 
ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...