नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना

जोन-03 में विशेष प्रवर्तन अभियान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पॉलीथीन, गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई

लखनऊ। बुधवार को नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।  जोन-03 के डालीगंज क्रॉसिंग से नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर रोड तक व्यापक प्रवर्तन अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार चालान काटे गए तथा 2,750 का जुर्माना वसूला गया। वहीं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के उपयोग पर भी सख्ती बरती गई। निरीक्षण के दौरान पॉलीथीन पाए जाने पर चार चालानों के माध्यम से 4,000 का अर्थदंड वसूला गया।

नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी की। जोन-03 के बाजार क्षेत्रों में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए आठ चालान जारी किए और कुल ₹26,750 का अर्थदंड वसूला।

सीएम के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम व एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,  ये खबर भी पढ़े : सीएम के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम व एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का विक्रय करने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एक दुकान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹100 का स्पॉट फाइन भी लगाया गया। नगर निगम ने बताया कि अभियान के दौरान कुल ₹33,600 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई।

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना बड़े मंगलवार का भंडारा समारोह  ये खबर भी पढ़े : गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना बड़े मंगलवार का भंडारा समारोह

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...
उत्तर प्रदेश 
ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...