एफडी घोटाले मामले को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मोहन रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कथित करोड़ों रुपए के एफडी घोटाले को लेकर खाताधारकों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में पीड़ित बैंक पहुंचे और जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे शाखा का कामकाज प्रभावित रहा।

खाताधारकों का आरोप है कि बैंक मित्र शिवा राव और उसके सहयोगी दीपक ने अधिक ब्याज का लालच देकर एफडी के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए। मामले के खुलासे के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पीड़ितों को अब तक उनकी जमा राशि नहीं मिल सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कथित करोड़ों रुपए के एफडी घोटाले को लेकर खाताधारकों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। 

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये ये खबर भी पढ़े : हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कथित करोड़ों रुपए के एफडी घोटाले को लेकर खाताधारकों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर अनीश कुमार भारती मौके पर पहुंचे और खाताधारकों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बैंक स्तर पर मामले की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ खाताधारकों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर कराने का प्रयास किया जाएगा और बैंक प्रबंधन पीड़ितों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हालांकि, खाताधारक इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि उन्हें पहले भी कई बार ऐसे आश्वासन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जमा पूंजी वापस नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान बैंक परिसर में लगातार नारेबाजी होती रही, जिसमें खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी करता रहा। बैंक अधिकारियों ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि मामले के निस्तारण के लिए उच्च स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र