शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज  जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार*, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों के साथ-साथ डिजिटल वॉलंटियर्स, संभ्रांत नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु व पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मोहर्रम के जुलूस और ताज़िया मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन कर लें। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रात्रि गश्त व चेकिंग को और सघन किया जाए । बैठक में चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट व अन्य निरोधात्मक कानूनी धाराओं के तहत तत्काल व कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।
 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, लटकते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मोहर्रम का महीना आपसी सम्मान और शांति का संदेश देता है। सभी लोग परंपराओं का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा 'यूपी-112' को दें ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने...
कारोबार 
अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

शाम को 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में देंगे प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्वगायक बी प्राक आज सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर...
मध्य प्रदेश 
बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत