मानचित्र पास कराने से पहले देना होगा फायर सेफ्टी का शपथ पत्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊअलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब एकल आवासीय (लो-राइज) भवनों को छोड़कर सभी आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत कराने से पहले भवन स्वामी को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सम्बंधी नोटरीकृत शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।
 
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी किये हैं। जिन भवनों के लिए अग्निशमन विभाग की एनओसी अनिवार्य नहीं है, वहां भी न्यूनतम फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए भवन स्वामी/आवेदक को निर्धारित प्रारूप पर नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र जमा करना होगा।
 
एलडीए मुख्यालय में इन शपथ पत्रों का अलग रजिस्टर तैयार किया जाएगा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट एलडीए सचिव के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। एलडीए वीसी ने सभी जोनल अधिकारियों को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शहर के उन भवनों की विशेष जांच होगी, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जांच के दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्था, बेसमेंट के उपयोग और पार्किंग व्यवस्था का सत्यापन किया जाएगा। भवन स्वामियों से इस सम्बंध में शपथ पत्र भी लिया जाएगा। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...