एफडी घोटाले को लेकर खाताधारकों का प्रदर्शन, बैंक में ताला लगाकर की नारेबाजी 

एफडी घोटाले पर दूसरे दिन भी हंगामा जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मोहन रोड स्थित शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कथित एफडी घोटाले को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी खाताधारकों का प्रदर्शन जारी रहा। बैंक खुलते ही बड़ी संख्या में पीड़ित खाताधारक शाखा के बाहर एकत्र हो गए और बैंक में ताला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बैंक मित्र शिवा राव और उसके साथी दीपक ने अधिक ब्याज का लालच देकर एफडी के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए थे, लेकिन उनकी जमा राशि सुरक्षित नहीं रही। उनका कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अभी तक पीड़ितों को उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिली है। खाताधारकों ने बताया कि 22 मई को बैंक के प्रधान कार्यालय में अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 22 जून तक सभी पीड़ितों का पैसा लौटा दिया जाएगा। 

प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा  निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान ये खबर भी पढ़े : प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान

हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। इसी के विरोध में सोमवार को भी बैंक के अंदर प्रदर्शन किया गया था, जो देर शाम तक चला। उस दौरान बैंक के चीफ मैनेजर आर.के. सिन्हा ने 24 घंटे के भीतर मामले की प्रगति से अवगत कराने का वादा किया था। मंगलवार सुबह भी इस आश्वासन पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज खाताधारक बैंक खुलने से पहले ही शाखा के बाहर पहुंच गए।

बैंक खुलते ही उन्होंने शाखा में ताला लगा दिया और "हमारा पैसा वापस करो" के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और अन्य ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जमा धनराशि वापस नहीं की जाती और बैंक प्रशासन इस मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान उग्रवादी संगठनों से जुड़े...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

सातारा (महाराष्ट्र)। पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर और फिर...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन