राष्ट्रपति भवन में यूपी के चार विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान  

समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह में उत्तर प्रदेश की चार विशिष्ट हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया। समारोह में देशभर की 65 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।

उत्तर प्रदेश से वाराणसी की प्रख्यात शिक्षाविद् एवं साहित्यकार प्रो. मंगला कपूर को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री प्रदान किया गया। शिक्षा, भारतीय संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक कार्यों को यह राष्ट्रीय सम्मान मिला। लखनऊ के वरिष्ठ रंगकर्मी, अभिनेता और सांस्कृतिक व्यक्तित्व डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी को कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों में उनकी बहुआयामी सेवाओं ने भारतीय कला जगत को समृद्ध किया है। 

अब किसी सरकारी इमदाद से वापस नहीं लौटेगा आदित्य  ये खबर भी पढ़े : अब किसी सरकारी इमदाद से वापस नहीं लौटेगा आदित्य

कृषि क्षेत्र में अभिनव कार्यों के लिए स्वर्गीय रघुपत सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनके परिवार के सदस्य ने ग्रहण किया। कृषि क्षेत्र में उनके योगदान ने किसानों और ग्रामीण समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा हजारों परिवारों का घर का सपना ये खबर भी पढ़े : बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा हजारों परिवारों का घर का सपना

इसी प्रकार मुरादाबाद के प्रसिद्ध शिल्पकार चिरंजी लाल यादव को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। पारंपरिक हस्तशिल्प और धातु कला के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

श्री विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा,राज ज्वैलर्स पर हुआ विशाल भंडारा ये खबर भी पढ़े : श्री विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा,राज ज्वैलर्स पर हुआ विशाल भंडारा

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

लेह की धरती स्नेह की धरती: चिदानन्द सरस्वती
राष्ट्रीय 
लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

उत्तर प्रदेश

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...
उत्तर प्रदेश 
कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा