श्री विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा,राज ज्वैलर्स पर हुआ विशाल भंडारा
भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
शहनूर अली
निघासन-खीरी,23 जून(तरुणमित्र)। श्री विश्वकर्मा भगवान एवं उनके पांच मानस पुत्रों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन और भक्तों के उत्साह ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
महोत्सव के अवसर पर समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता द्वारा अपने प्रतिष्ठान राज ज्वैलर्स पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों तथा शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
ये खबर भी पढ़े : भरत भूषण तिवारी की मौत से रोषः मेधा ने किया दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग इस अवसर पर दिग्विजय गुप्ता ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी लोगों को सुचारू रूप से प्रसाद वितरण किया जा सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली,जिससे नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
