थरवरनगंज पहुंचे डीएम,निर्माण कार्य में सुरक्षा और गुणवत्ता पर कसा शिकंजा

श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,मानकों से समझौता नहीं : डीएम

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,22 जून(तरुणमित्र)। नगर पालिका लखीमपुर के मोहल्ला थरवरनगंज में निर्माणाधीन नाले पर हुई घटना के बाद सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के साथ नाले की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया गया कि रविवार को शटरिंग बांधने के दौरान नाले की एक ओर की मिट्टी धंस गई थी, जिससे कुछ श्रमिक चोटिल हो गए थे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ओयल भेजकर उपचार कराया गया।

उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग  दिवस ये खबर भी पढ़े : उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग  दिवस

मौके पर डीएम ने निर्माण एजेंसी और नगर पालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। इस मामले पर ईओ से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

सिकंदराबाद पावर हाउस की चरमराई विद्युत व्यवस्था  ये खबर भी पढ़े : सिकंदराबाद पावर हाउस की चरमराई विद्युत व्यवस्था

डीएम ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, नियमित निगरानी रखने तथा कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के बाद अधिकारियों में निर्माण कार्य को लेकर अतिरिक्त सतर्कता दिखाई दी।

जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब ये खबर भी पढ़े : जिसे गांव ने चुना प्रधान, नयी वोटर लिस्ट से उसका ही नाम गायब

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

भरत भूषण एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग ठुकरा दी...
राष्ट्रीय 
भरत भूषण एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

प्रतिबंधों में राहत, संपत्तियां अनफ्रीज करने सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद लखनऊ  के अलीगंज क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटनालखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।...
उत्तर प्रदेश 
यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन