उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रिजवान खान
बरवर-खीरी,21 जून(तरुणमित्र)। रविवार को बरबर क्षेत्र के ग्राम भौनापुर के प्यारे लाल पटेल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।
अथिति महेश शुक्ला,डाल चंद्र प्रधान (ग्राम भानपुर) एवं आदेश पाल मनोज कुशवाहा, राम प्रकाश (बाबा) श्याम प्रकाश प्रधान(ग्राम शाहपुर)इसमे योग शिक्षक प्रदीप जी के द्वारा विभिन्न योग ताड़ासन,त्रिकोणासन,प्राणयाम, वृक्षासन,के माध्यम से अतिथियों और शिक्षकों को योग मार्ग दर्शन दिया।
इस मौक़े पर उपस्थित संचालक महोदय श्रीमान संदीप वर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए योग के महत्व उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा वर्तमान समय मे योग की अवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसी क्रम मे विद्यालय की दूसरी संस्था U.D.K.M.P CHILDREN'S ACADEMY के प्रधानाचार्य श्री पपिन्दर सिंह श्वासन योग करवाया एवं दैनिक जीवन मे योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षाइस मौके विद्यालय संचालक संदीप वर्मा,प्रधानाचार्य पपिंदर सिंह,अध्यापक शिवांशु गुप्ता,नेहा शर्मा,रुचि अवस्थी,रितु सिंह,नितान्शी मिश्रा,अंजुला आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
