एक महीने में चौथा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
राकेश यदुवंशी
बेलरायां-खीरी,21 जून(तरुणमित्र)। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के वनकर्मियों ने एक माह से खेत,गांवों में आंतक का पर्याय बने चार तेंदुए को पिंजड़ों में कैद किया है।इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस लेना शुरू किया है।
उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब दो माह से वनों के पड़ोस खेत,गांवों में जंगली हिंसक जानवरों की चहलकदमी बनी हुई थी।इससे ग्रामीणों ने खेतों,गांवों में आवागमन बंद कर कर घरों में जगराता शुरू कर दिया था।
इस दौरान 22 मई को ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने ग्राम पंचायत मुर्तिहा के कटैला फार्म के खेत मे पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को कैद किया है।इसी तरह 25 मई को टीम ने ग्राम सहजना में पिजड़ा लगाकर तेंदुए को कैद किया है।नो जून को वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत भिडोरी के ग्राम बाबूपुरवा के खेत में पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को गिरफ्त में लिया है।इसी तरह 21 जून को वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत सहजना के वीरबाबा मंदिर पड़ोस पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया है।
ये खबर भी पढ़े : रामपुर रज़ा पुस्तकालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योगोत्सव-2026 के अंतर्गत स्वरसाधना योग प्रतियोगिता का आयोजनग्रामीणों ने बताया कि खेत,गांवों से पिंजड़ों में कैद हुए तेंदुए जंगलों से दुबारा वापस आकर चहलकदमी शुरू कर देते हैं,इससे नागरिकों का जीवन जीना दुश्वार हो गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
