बरूकी में विकास कार्यों की अनदेखी, बैंक भवन अधूरा और पेयजल संकट गहराया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। ब्लॉक मौहम्मद पुर देवमल के ग्राम बरूकी में विकास योजनाओं की अनदेखी अब ग्रामीणों और किसानों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। एक ओर जहां जिला सहकारी बैंक शाखा के निर्माण के लिए वर्षों पहले आवंटित भूखंड आज कूड़ाघर में तब्दील हो चुका है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में गांव के लोग स्वच्छ पेयजल की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए सहकारी समिति फतेहपुर असल और सहकारी समिति बरूकी से जुड़े किसानों की मांग पर गांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए सहकारी संघ बाकर नंगला/बरूकी परिसर में करीब 200 गज भूमि भी आवंटित की गई थी। लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी बैंक भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका। नतीजतन यह भूखंड अब कूड़ाघर में बदल गया है और सड़क किनारे अवैध कब्जों के तहत खोखे भी रख दिए गए हैं।

युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी ये खबर भी पढ़े : युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

बताया जाता है कि पिछले दस वर्षों से जिला सहकारी बैंक की बरूकी शाखा किराए की बिल्डिंग में संचालित हो रही है, जिससे किसानों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और स्थानीय किसानों द्वारा कई बार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बैंक शाखा का शीघ्र निर्माण जनहित और किसान हित में जरूरी बताया है। इसी के साथ ग्राम बरूकी में पेयजल संकट भी विकराल रूप ले चुका है। लगभग दो दशक पहले बनी पुरानी पानी की टंकी खराब हो चुकी है और नई टंकी का निर्माण पूरा होने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से गांव के करीब 15 हजार ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि नई टंकी में नलकूप को ओवरहेड टैंक से जोड़ दिया गया है और सोलर पैनल भी लगाए जा चुके हैं, लेकिन जल निगम अधिकारियों की उदासीनता के कारण योजना शुरू नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में पानी की बढ़ती मांग ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस