अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने की।
         जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी आधार है। उन्होंने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
       प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह तथा अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।
      कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अमित जैन ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा व्यावहारिक अभ्यास भी कराया।
      इस दौरान न्यायिक अधिकारी अशोक कसौधन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय नाजिर बृजेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक रामभवन, जयशंकर प्रसाद, इंटर्नशिप कर रहे विभिन्न विधि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, बृजेश यादव, मनोज गुप्ता, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी एवं न्यायालय के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

मीरजापुर। अहरौरा-जमुई मार्ग पर रविवार दोपहर महुली गांव के सामने तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
उत्तराखंड 
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...