जालसाजी/धोखाधड़ी के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह* के नेतृत्व में थाना धनघटा में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01. रोहित यादव पुत्र दुर्विजय यादव नुवासी रामपुर दक्षिणी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, 02.राजकुमार पुत्र अयोध्या निवासी जगदीशपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, 03.अशोक कुमार उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी जगदीशपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 17.05.2026 को वादी सुदर्शन पाल पुत्र ईश्वरदेव पाल निवासी सकरदेईया थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध जालसाजी/धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन को बैनामा कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
