योग को किसी मुल्क-मज़हब के बन्धन में नहीं बांधा जा सकता :नक़वी

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे रामपुर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार शाम 6 बजे दो दिवसीय प्रवास पर रामपुर पहुंचे।सायंकाल पार्टी पदाधिकारियों,प्रमुख लोगों से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
नकवी ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि योग को किसी मुल्क-मज़हब के बन्धन में नहीं बांधा जा सकता,बल्कि सम्पूर्ण मानवता के बेहतरी का भारतीय उपहार है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हजारों साल पुरानी भारतीय विरासत योग मानवता की सेहत-सलामती का सार्थक साधन साबित हो रहा है,आज दुनिया योग दिवस को तंदुरूस्ती के त्योहार की तरह मना रही है।योग दिवस का यह "तंदुरुस्ती त्योहार" मुल्कों की सीमाओं,मज़हबों के बन्धनों से मुक्त है।
आज योग साधना समाज के सेहत,सलामती,समरसता,सहिष्णुता का सशक्त सन्देशवाहक साबित हो रहा है।योग जहां सभी धर्मो,जातियों और समाज को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है,वहीं दुनिया के सामने दिन प्रतिदिन बढ़ते युद्ध के संकट-और कटुता के कंटक  को सद्भाव,शांति के मार्ग पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है।योग,किसी धर्म,जाति,क्षेत्र के संकुचित दायरे से मुक्त,मानव कल्याण के प्रकल्प से युक्त है।
रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री नकवी प्रातः 6 बजे रामपुर के पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भाव मंडप में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग शिविर में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार,जिलापंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी,जागेश्वर दयाल दीक्षित,कपिल आर्य,अजय सैनी,पंकज लोधी,महा सिंह राजपूत,सोनू लोधी,संजय चंद्रा,जाकिर हुसैन,याकूब खान आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...