डीएम-एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस, भूमि विवाद निस्तारण को दी प्राथमिकता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला। डीएम एसपी बलरामपुर की अध्यक्षता मे शुक्रवार को तहसील उतरौला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से की। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर  ये खबर भी पढ़े : भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

पिपरी कोल्हुई निवासी हम्माद रजा ने शिकायत किया कि जिक्रिया शाह मजार के पास स्थित तालाब की सफाई न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडकों पर बहता है इसी रास्ते से होकर ताजिया दफन करने के लिए लोग जाते हैं जिससे सफाई करवाना अति आवश्यक है,पिपरी कोल्हुई निवासी मोहम्मद इरफान ने गैस एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मां पाटेश्वरी गैस एजेंसी पिपरी कोल्हुई पर अधिक पैसों की वसूली की जाती है केवाइसी के नाम पर अवैध वसूली की जाती है,उतरौला सुभाष नगर निवासी तनवीर शाह ने आरोप लगाया है कि भूमि पैमाइश के लिये पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें हल्का लेखपाल ने पत्थर नसब किया था विपक्षी द्वारा पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया जिससे प्रार्थी को काफी नुकसान हुआ है,

भूमि विवाद निपटाने को राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम
डीएम ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर विवाद का समाधान कराए, ताकि विवादों का स्थायी निस्तारण हो सके। अधिक भूमि विवाद वाले गांवों में विशेष चौपाल लगाकर समस्याओं के समाधान की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।

लाभार्थियों को वितरित किए घरौनी, पट्टे और चेक
जनसुनवाई के साथ जनहित को जोड़ते हुए डीएम ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ वितरित किया। ग्राम रमवापुर कला के 5 लाभार्थियों को घरौनी दी गई। ग्राम बंजरिया और टेढ़वा चुहचुहिया के 5 लाभार्थियों को असंक्रमणीय भूमि से संक्रमणीय भूमि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम शाहपुर इटई और मुजहनी के 5 लाभार्थियों को आवासीय भूमि पट्टा आवंटित किया गया। कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत एक परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया।

बच्चों को अन्नप्राशन और पोषण पोटली वितरण  
इस अवसर पर डीएम और एसपी ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। कुपोषित बच्चों के परिजनों को पोषण पोटली वितरित कर बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज , क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में...
हिमाचल 
आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर...
झारखंड 
जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

जिला प्रशासन की टीम सर्वेक्षण पर जुटी मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में पिछले ५ घंटों में भूकंप के दो झटकों...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत