निःशुल्क रसोई बनी जनसेवा की मिसाल, प्रतिदिन 4000 जरूरतमंदों तक पहुंच रहा भोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा, संवेदनशीलता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनी तारा शक्ति निःशुल्क रसोई आज हजारों जरूरतमंदों के लिए आशा, विश्वास और आत्मसम्मान का केंद्र बन चुकी है। पूज्य मां तारा सिंह जी की प्रेरणा तथा सेवा, करुणा और ममत्व के संस्कारों से संचालित यह अभियान निरंतर असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध करा रहा है।

18 जुलाई 2023 को शुरू हुई इस जनकल्याणकारी पहल का मूल उद्देश्य है कि कोई भी निराश्रित, असहाय, राहगीर अथवा जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे। यही संकल्प आज एक व्यापक सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है। डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि विकास तभी सार्थक है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचे और उसकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो। 

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

तारा शक्ति निःशुल्क रसोई केवल भोजन वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है। मां अन्नपूर्णा की कृपा और पूज्य मां तारा सिंह जी की प्रेरणा से संचालित यह अभियान करुणा और कर्तव्य के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में इस रसोई के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 4000 जरूरतमंदों को ताजा, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

भोजन वितरण का लाभ मुख्य रूप से निराश्रित एवं असहाय नागरिकों, दिहाड़ी श्रमिकों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों, राहगीरों, प्रवासी श्रमिकों, बुजुर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिल रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने विश्वास जताया कि सभी सहयोगियों के संयुक्त प्रयासों से तारा शक्ति निःशुल्क रसोई भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए आशा, सम्मान और सहारे का माध्यम बनी रहेगी तथा समाज में सेवा और संवेदना की नई मिसाल स्थापित करती रहेगी।

उन्होंने विशेष रूप से सुधा कला, रीना उपाध्याय, अभिषेक, प्रदीप मिश्रा एवं दुर्गेश सिंह के समर्पित योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयासों के कारण यह अभियान निरंतर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस सेवा अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी निरंतरता और सुव्यवस्थित संचालन है।

 भोजन की तैयारी, पैकिंग, परिवहन और वितरण तक की पूरी व्यवस्था समर्पित स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों द्वारा नियमित रूप से संचालित की जाती है। वर्तमान में विधायक कार्यालय (पराग चौराहा, आशियाना), लोकबंधु चिकित्सालय तथा बारा बिरवा चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख केंद्रों पर प्रतिदिन भोजन वितरण किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च

जानें क्या है खास यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी नई स्पोर्टबाइक यामाहा R2 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।...
टेक-मित्र 
दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च

बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन