डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर भड़की महापौर, 30 घरों की मांगी रिपोर्ट

जान चौपाल में नागरिकों ने खोली पोल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शनिवार को जोन-7 के लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में श्वेता पार्क, लिबर्टी कॉलोनी, सर्वोदय नगर में महापौर सुषमा खर्कवाल की मौजूदगी में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल के दौरान सर्वोदय नगर स्थित आरएलबी स्कूल के आसपास डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से न होने की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। 

जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण  पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान ये खबर भी पढ़े : जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

महापौर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों से प्रतिदिन कूड़ा उठान न होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां के कम से कम 30 घरों से रिपोर्ट तैयार कर सत्यापन किया जाए कि वास्तव में कूड़ा संग्रहण नियमित रूप से हो रहा है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने सर्वोदय नगर स्थित एक जर्जर सुलभ शौचालय को हटाने की मांग रखी। इस पर महापौर ने कहा कि पहले संबंधित स्थल का परीक्षण कराया जाएगा।

 यदि वह क्षेत्र सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता वाले क्षेत्र में आता है तो उसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा, अन्यथा उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों ने यह भी बताया कि क्षेत्र के पार्कों का समुचित विकास न होने के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शक्ति नगर से गुजरने वाले नाले की सफाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि सफाई कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं किया गया है।

इस पर महापौर ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि यदि नाले की सफाई कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित संस्था का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जन चौपाल में स्थानीय नागरिकों ने सीवर सफाई कार्यों को लेकर भी शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर सीवर की सफाई समय पर नहीं की जाती, जिससे समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वेज इंडिया संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि सीवर सफाई का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए। 

उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन चौपाल के दौरान रोड स्वीपिंग व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें प्राप्त हुईं। स्थानीय नागरिकों ने कुछ क्षेत्रों में नियमित सफाई न होने का मुद्दा उठाया। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को रोड स्वीपिंग व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट