विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर में 28 मरीजों ने लिया लाभ

— हृदय,छाती, फेफड़ों से जुड़े रोगों का दयिा गया परामर्श

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा संचालित विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय,छाती,फेफड़ों एवं रक्त वाहिकाओं से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए आयोजित दो दिवसीय निशुल्क थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का सफलतापूर्वक समापन शनिवार को  किया। यह विशेष क्लीनिक संस्थान के भूतल स्थित ओपीडी आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.08.48 PM
इस अवसर पर थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले देश के सुप्रसिद्ध कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरैसिक सर्जन प्रो डा० भाबातोष बिस्वास ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। उन्होंने हृदय रोग,फेफड़ों एवं छाती के जटिल रोगों, रक्त वाहिकाओं की समस्याओं तथा शल्य चिकित्सा से संबंधित विभिन्न विषयों पर मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
क्लीनिक के दूसरे दिन कुल 28 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न चिकित्सा संबंधी जांचों का लाभ उठाया। मरीजों ने इस विशेष पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी बताया। विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से अनेक मरीजों को अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में उचित सलाह एवं उपचार की दिशा प्राप्त हुई।
संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्दजी महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सदैव ‘‘जीव सेवा ही शिव सेवा’’ के आदर्श को आत्मसात करते हुए समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्पेशलिटी क्लीनिक एवं स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

अवकाश पर ड्यूटी कराना अनुचित, उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियाँ वापस ली जाएँ: संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : अवकाश पर ड्यूटी कराना अनुचित, उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियाँ वापस ली जाएँ: संघर्ष समिति

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...