स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

- यूपी के आम को मिलेगा वैश्विक मंच : दिनेश 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ ।  यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए तीन दिवसीय यूपी आम महोत्सव-2026 का आयोजन 3 जुलाई से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। साथ ही 4 जुलाई को जन भवन  में अंतर्राष्ट्रीय वायर सेलर मीट का भी आयोजन किया जा रहा है। 
उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में आम के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील बागवान, निर्यातक, कृषि विशेषज्ञ एवं उद्यमी भाग लेंगे। कार्यक्रम में आम की सैकड़ों विशिष्ट एवं दुर्लभ प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल, लखनऊ सफेदा सहित अनेक प्रसिद्ध एवं रंगीन किस्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आम आधारित प्रसंस्कृत उत्पादों, मूल्य संवर्धन तकनीकों तथा निर्यात संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव के अन्तर्गत पांच क्लास में आम की विभिन्न 50 प्रजातियां , आम आधारित संरक्षित 11 उत्पाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि यूपी  देश का अग्रणी आम उत्पादक राज्य है तथा प्रदेश में उत्पादित आमों की गुणवत्ता विश्व स्तर पर सराही जा रही है। देश में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 235 लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन होता है। वहीं यूपी 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 62 लाख मीट्रिक टन आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान पर है। यह महोत्सव न केवल प्रदेश के आम को वैश्विक पहचान दिलाने में सहायक होगा, बल्कि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...