तपती धूप में राहत, बीमारों को मदद
ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने पेश की सेवा की मिसाल
लखनऊ | ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम, लखनऊ ने आज एक बार फिर साबित कर दिया कि फोरम का मकसद सिर्फ मदद पहुँचाना नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में इंसानियत की भावना जगाना है। संस्था द्वारा आज राजधानी के दो प्रमुख अस्पतालों में टीबी मरीजों की मदद करने के साथ-साथ भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बड़े पैमाने पर राहत शिविर चलाया गया।
बीमारों को किट
टीबी मरीजों को बांटी पोषण सामग्री मरीजों की सेवा के संकल्प के तहत फोरम की टीम आज बलरामपुर अस्पताल पहुंची। यहाँ पहले से गोद लिए गए टीबी के 10 मरीजों का हाल-चाल लिया गया और उन्हें मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल, गजक व अन्य ज़रूरी सामान के 10 पैकेट मुहैया कराए गए। अस्पताल के डायरेक्टर श्री विवेक गुप्ता एवं चेस्ट विभाग के डॉ. ए.के. गुप्ता व उनकी टीम की देखरेख में इन मरीजों का बाकायदा इलाज भी शुरू कराया गया।इसके साथ ही, लोकबंधु अस्पताल में भी फोरम द्वारा टीबी के 10 मरीजों को विशेष पोषण सामग्री के 10 पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर फोरम ने पैग़ाम दिया कि "दुख में साथ निभाना ही असल इंसानियत है।
"तपती धूप में राहत
नदवा के छात्रों ने बुझाई प्यास*आज के दूसरे अभियान में डालीगंज से लेकर कैसरबाग बस अड्डा तक भीषण गर्मी और तपती धूप में सफर कर रहे मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों के लिए पेयजल वितरण का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में नदवतुल उलमा के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों की प्यास बुझाई।कैसरबाग बस अड्डे पर विशेष रूप से लगभग 500 ठंडे पानी के पाउच, 1000 पानी की बोतलें, 1000 नींबू जूस और लीची शरबत की बोतलें तक़सीम (वितरित) की गईं।इस पूरी मानवीय मुहिम की क़यादत (नेतृत्व) फोरम के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शफ़ीक़ चौधरी ने की।"
फोरम के ज़िम्मेदारों ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम हर वक़्त और हर हाल में इंसानियत की खिदमत के लिए तत्पर और तैयार है। समाज में मोहब्बत, हमदर्दी और भाईचारे की भावना जगाना ही हमारा असल मिशन है।उन्होंने कहा फोरम का मुख्य उद्देश्य "हर घर तक इंसानियत का पैग़ाम, हर दिल तक मदद का हाथ बढ़ाना और दिलों को दिलों से जोड़ना है ।"
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
