किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। धान रोपाई के लिए खेत में भरे जा रहे पानी दौरान अचानक कहीं से विद्युत करंट प्रवाहित होने लगा।

जिसकी चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची स्थानीय कोतवाली पुलिस जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपालपुर गाँव निवासी हीरालाल प्रजापति अपनी ट्यूबवेल पर धान लगाने के लिए खेत में पानी भरने हेतु सुबह करीब पांच बजे खेत गए हुए थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए।

गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी

तभी वहां से गुजर रहे इस गांव के रामबोध यादव को लगा कि हीरालाल को दौरा पड़ा हुआ है और वह उन्हें बचाने के लिए तत्काल हीरालाल के पास पहुंचे और जैसे ही हीरालाल को छुआ वह भी विद्युत करेंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खेत में ट्यूबवेल से पानी भरा जा रहा था । आशंका है कि कहीं पर तार खुला हुआ था जिसके चलते करंट उतर आया, दोनों किसान उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए।

मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर (ट्रॉमा सेंटर) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हीरालाल प्रजापति (52) पुत्र गुरुदीन प्रजापति और रामबोध यादव (55) पुत्र शिवभरत यादव को मृत घोषित कर दिया।

दो किसानों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन दोनों शवों को बिना पुलिस को सूचना दिए घर ले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इस घटना के संबंध में जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक सूचित नहीं किया गया है। बाहरी व्यक्तियों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्रकाश में आई है। फिलहाल पुलिस मौके पर जा रही है। घटना की जांच पड़ताल की जाएगी और परिजनों की स्वीकृति पर पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

महोबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महोबा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम देशभक्ति,...
उत्तर प्रदेश 