परीक्षा देने जा रही छात्रा का अपरहण कर रेप का प्रयास, विरोध करने पर की मारपीट 

बीकेटी इलाके का मामला, युवक ने चाकू की नोक पर दबोचा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर परीक्षा देने जा रही एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने चाकू की नोक पर छात्रा को आम के बाग में खींच कर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।

छात्रा के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर बीए थर्ड ईयर की परीक्षा देने जा रही थी। गांव के बाहर स्थित आम के बाग के पास तेज बहादुर उर्फ तेजा ने उसे रोक लिया। छात्रा का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरन बाग में खींच ले गया।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जानलेवा फायरिंग की घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जानलेवा फायरिंग की घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे आम के बाग में खींच ले जाने के बाद दुष्कर्म के इरादे से उसके कपड़े फाड़ने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द बोले। मारपीट के दौरान छात्रा बेहोश हो गई। होश आने पर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर परिजन छात्रा को लेकर बीकेटी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। 

चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू ये खबर भी पढ़े : चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

बीकेटी के एसीपी विकास पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तेज बहादुर उर्फ तेजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्रा ने बताया कि वह दोपहर में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी, जो 2:30 बजे शुरू होनी थी। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे तेजबहादुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन ये खबर भी पढ़े : शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पीठ में चोटें आईं। छात्रा के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह और गला दबा दिया, जिससे वह मौके पर गिर पड़ी। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...