संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जानलेवा फायरिंग की घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 01. कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ के0सी0 पुत्र संजय पाण्डेय साकिन घटरम्हा तितौवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 02. दीपक पाण्डेय पुत्र ध्रुवचन्द पाण्डेय साकिन पिपरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम वार्ड न0 08 तितौवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 03. हनीपाल उर्फ गौरवपाल पुत्र स्व0 अशोक पाल साकिन कोहना थाना महुली जनपद संतकबीरनगर 04. दुर्गेश यादव पुत्र राकेश यादव साकिन सिसवनिया थाना महुली जनपद संतकबीरनगर 05. दुष्यन्त राय पुत्र स्व0 रमेश राय साकिन घटरम्हा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 06. तुषार गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता साकिन रौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 07. झिन्नू कन्नौजिया पुत्र गोलई कन्नौजिया साकिन घटरम्हा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 08. देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह साकिन धमरजा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को उतरावल गाँव में स्थित बीर बहादुर राय के मुर्गी फार्म से घटना में प्रयुक्त 03 अदद चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ के0सी0 की निशानदेही पर एक अदद पिस्टल 9 mm व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 9mm बरामद किया गया ।  


*घटना का विवरणः-* दिनाँक 16.06.2026 को वादी  बीरबहादुर राय पुत्र स्व0 रामसमुझ राय ग्राम उतरावल थाना कतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.06.2026 समय लगभग 08.30 बजे रात को लेन देन की बात को लेकर अभियुक्त कृष्णचन्द पाण्डेय उपरोक्त द्वारा अपने साथियों को लेकर तीन चारपहिया गाड़ी से वादी के मुर्गी फार्म उतरावल आकर, वादी को माँ बहन की गन्दी गन्दी गाली देते हुए कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ केसी जान मारने की नीयत से फायर किया गया व गाली व जान से मारने की धमकी दिया गया ।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बदेवरानाथ धाम, जलाभिषेक को उमड़े हजारों श्रद्धालु ये खबर भी पढ़े : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बदेवरानाथ धाम, जलाभिषेक को उमड़े हजारों श्रद्धालु

*पूछताछ विवरण-* पूछताछ करने पर अभि0 कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ के0सी0 ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व मैने बीर बहादुर राय से 09 लाख रुपये में एक क्रेटा वाहन खरीदा था, जो एक अन्य मुकदमे में थाना में सीज है । वाहन को न्यायालय से रिलीज कराने के लिए आवश्यक सहयोग न मिलने के कारण वीर बहादुर राय से विवाद चल रहा था । इसी रंजिश में मै अपने साथियों के साथ तीन चारपहिया वाहनों से मुर्गी फार्म पहुंचा और अपने साथियो के सहयोग से उसके उपर मैने पिस्टल से फायर कर दिया जो किसी तरह बच गया उसके साथ के लोग हल्ला गुहार करने लगे गाँव के और आप पुलिस के आने पर मै अपने साथियो के साथ भागने की फिराक में हटने बढने लगे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये । 

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली ये खबर भी पढ़े : औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

 

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक की मौत, एक की तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक की मौत, एक की तलाश जारी

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित 34 दिवसीय श्रीराम कथा आज अपने 33वें दिवस में प्रवेश कर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश