यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बुलंदशहर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कीएंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) नेे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल तैयार करने, भय एवं आतंक का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास करने तथा संवेदनशील स्थलों की रेकी जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया किपाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुलन्दशहर से इस नेटवर्क से जुड़े दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गन्ना विभाग के कर्मचारियों को मिली उन्नति, 308 विभागीय कार्मिकों को दिया प्रमोशन ये खबर भी पढ़े : गन्ना विभाग के कर्मचारियों को मिली उन्नति, 308 विभागीय कार्मिकों को दिया प्रमोशन

पकड़े गए संदिग्धों की पहचान बुलंदशहर के ग्राम अकबरपुर निवासी मोहम्मद उमर और फैजान के रूप में हुई है।

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

एटीएस की शुरुआती जांच और इनपुट के अनुसार, ये दोनों आरोपित बुलंदशहर में पहचान छुपाकर 'स्लीपर सेल' के रूप में रह रहे थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि ये दोनों सीधे तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और हैंडलर्स आबिद जट के संपर्क में थे।

डीएम ने 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश, ये खबर भी पढ़े : डीएम ने 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश,

आरोपितों को पाकिस्तानी डॉन आबिद जट्ट के पोस्टर बुलंदशहर के कई इलाकों में लगाने और उनके वीडियो बनाकर भेजने का काम दिया गया था। इसके बदले उन्हें रुपये मिलने थे। इनका मकसद लोगों में डर और दहशत का माहौल बनाना था। दोनों को आर्मी कैंट जैसी संवेदनशील जगहों की रेकी का भी टास्क दिया गया था। आरोपितों के पास से आबिद जट्ट के पोस्टर, पोस्टर लगाते समय बनाए गए वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं।

एटीएस और सुरक्षा जांच एजेंसी दोनों आरोपितों से आगे की पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन दोनों संदिग्धों को पाकिस्तान से क्या निर्देश मिल रहे थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इनके नेटवर्क से और कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी आंतरिक संघर्ष अब पार्टी के वित्तीय मामलों तक पहुंच गया है। पार्टी नेतृत्व को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने...
शिक्षा-रोजगार 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

उत्तर प्रदेश

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार रात को सिविल लाइंस स्थित आईएमए...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा