तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी आंतरिक संघर्ष अब पार्टी के वित्तीय मामलों तक पहुंच गया है। पार्टी नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच विद्रोही नेता ऋतब्रत बनर्जी के समर्थक विधायकों ने पार्टी के बैंक खातों से किसी भी तरह के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर शाम को ऋतब्रत गुट के कई विधायक बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत संबंधित थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में पुलिस को उन बैंक खातों की जानकारी दी गई है, जिनमें तृणमूल कांग्रेस का पार्टी फंड जमा है। विधायकों ने मांग की है कि मौजूदा राजनीतिक विवाद को देखते हुए इन खातों को फिलहाल फ्रीज किया जाए और किसी भी प्रकार का लेनदेन रोका जाए।

पुलिस को सौंपे गए पत्र में ऋतब्रत समर्थक विधायकों ने स्वयं को तृणमूल कांग्रेस का वास्तविक प्रतिनिधि बताते हुए कहा है कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर गंभीर मतभेद हैं। ऐसे में पार्टी फंड के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए खातों में लेनदेन रोकना आवश्यक है।

इससे पहले राज्य के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास भी पार्टी के बैंक खातों से धन निकासी और अन्य वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। अरूप कुछ समय पहले तक तृणमूल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। हालांकि, पांच जून को हुए संगठनात्मक फेरबदल में उन्हें पद से हटा दिया गया और पूर्व सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके बावजूद अरूप विश्वास ने 12 जून को बैंक प्रबंधन को लिखे पत्र में स्वयं को पार्टी का कोषाध्यक्ष बताते हुए खातों में यथास्थिति बनाए रखने की मांग की थी। बैंक ने 16 जून को उनके पत्र को स्वीकार किया।

बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक और पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप  ये खबर भी पढ़े : बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक और पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप 

पत्र में उन्होंने दावा किया था कि पार्टी के 20 सांसद और 58 विधायक या तो पार्टी छोड़ चुके हैं अथवा वर्तमान नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बगावत कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी और उसके वित्तीय संसाधनों का नियंत्रण किसके हाथ में होगा, इसे लेकर गंभीर विवाद पैदा हो गया है।

अरूप ने यह भी आशंका जताई है कि कोषाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जिन चेकों पर पहले से हस्ताक्षर किए थे, उनका मौजूदा परिस्थितियों में दुरुपयोग किया जा सकता है। इसी कारण उन्होंने पार्टी फंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन रोकने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग को जमा कराई गई तृणमूल कांग्रेस की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार पार्टी फंड में लगभग 675 करोड़ रुपये जमा हैं। इतनी बड़ी राशि पर नियंत्रण को लेकर विभिन्न गुटों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में विधानसभा में तृणमूल विधायक दल में पहले ही विभाजन की स्थिति बन चुकी है। विपक्ष के नेता के पद पर शोभनदेव चटर्जी की नियुक्ति का विरोध करते हुए ऋतब्रत ने 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

दुर्गापुर में उद्योग विकास पर प्री-बजट बैठक, उद्यमियों ने रखीं निवेश चुनौतियां ये खबर भी पढ़े : दुर्गापुर में उद्योग विकास पर प्री-बजट बैठक, उद्यमियों ने रखीं निवेश चुनौतियां

बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें विपक्ष का नेता घोषित कर दिया। इसके बाद पार्टी के भीतर ममता समर्थक और ऋतब्रत समर्थक खेमों के बीच विभाजन और स्पष्ट हो गया। इधर, दिल्ली में भी तृणमूल के संसदीय दल में टूट की खबरें सामने आई हैं।

स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया ये खबर भी पढ़े : स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

काकली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में 28 सांसदों के त्रिपुरा की एक क्षेत्रीय पार्टी में शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं। इन घटनाक्रमों के बीच अब तृणमूल कांग्रेस के विशाल पार्टी फंड पर नियंत्रण को लेकर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआत बेहद खराब रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी...
राजस्थान 
राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 15-16 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत रंगिया में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की...
राष्ट्रीय 
शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत,  परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां