स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हुगली : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां एक-एक भ्रष्ट्र नेता पर शिकंजा कस रही है। बंगाल में कानून का राज कायम करने की कोशिश हो रही है। बंगाल में टीएमसी के दूसरे नेताओं का जहांगीर खान जैसा ही हाल है। जिन्होंने कभी ममता राज में भ्रष्टाचार की चाशनी में खूब डुबकी लगाई, आज बंगाल की जनता उन पर अंडे बरसा रही है। ममता बनर्जी के करीबी स्वपन कुमार नंदी केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वपन नंदी को जब हुगली लगाया गया तो गुस्साए लोगों ने उस पर अंडे मारे।

स्वपन नंदी पर फूटा जनता का गुस्सा
ममता बनर्जी के खास और टीएमसी के पूर्व राज्य सचिव को स्वपन कुमार नंदी को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरामबाग लेकर पहुंची। हुगली ग्रामीण पुलिस की एक स्पेशल टीम नंदी को गौराहटी क्रॉसिंग से पैदल आरामबाग थाने ले जा रही थी तभी स्थानीय लोगों ने नंदी का विरोध करना शुरू कर दिया और चोर-चोर के नारे लगाने लगे।

नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान ये खबर भी पढ़े : नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

चेहरे पर कालिख फेंकी, शर्ट फाड़ी
नाराज लोगों ने नंदी पर अंडे मारने शुरू कर दिए। किसी ने उसके चेहरे पर कालिख फेंक दी तो किसी ने शर्ट फाड़ दी। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को स्वपन नंदी को दौड़ाकर ले जाना पड़ा लेकिन लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे, वो उस पर अंडा प्रहार करते रहे। किसी तरह पुलिस नंदी को थाने लेकर पहुंच सकी।

बता दें कि स्वपन नंदी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपनी मूंछ मुंडवा ली थी, इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे केरल में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

कौन है स्वपन कुमार नंदी?
स्वपन कुमार नंदी को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया है। नंदी ममता बनर्जी का बेहद करीबी है और आरामबाग नगरपालिका के ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोपी है।
स्वपन नंदी ममता के उन खास नेताओं में शामिल है जिन पर ममता बनर्जी सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं।
आरामबाग नगरपालिका में 2017  में ग्रीन सिटी योजना आई, इसमें 44 स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाने की योजना थी।
आरोप है स्कूलों में सिर्फ 44 लाख रुपये का ही काम कराया बाकी रकम भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई।
फर्जी बिल बनाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया, स्वपन नंदी पर करीब 7.24 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।
दागियों पर अंडे-कालिख की बौछार कर रही जनता
बंगाल में घोटालेबाजों और कट मनी लेने वालों में जबरदस्त दहशत है। फालता के देवीपुर में हाउसिंग स्कीम का कट मनी वसूलने वाला स्थानीय प्रेसिडेंट सौमित्र मंडल अब अपने करीबियों के जरिए लोगों के पैसे वापस कर रहा है। आरोप है कि सौमित्र मंडल ने हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत घर देने के नाम पर बेनिफिशियरीज से कट मनी ली थी लेकिन बंगाल में कानून का राज कायम होने के बाद अब सौमित्र मंडल आम लोगों के पैसे लौटा रहा है। 

बंगाल में शुभेंदु सरकार के आने के बाद अब ममता सरकार में हुए एक-एक घोटाले की फाइल खुल रही है। बंगाल पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है, वहीं जनता कोर्ट से पहले इन दागियों का न्याय अंडे से कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

विकसित भारत के लाभार्थी देश के युवा, दिमागी नक्सलियों से रहे सावधान : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को...
राष्ट्रीय  राज्य 
विकसित भारत के लाभार्थी देश के युवा, दिमागी नक्सलियों से रहे सावधान : मोदी

हवेली दरवाजा मैदान में शहीदों को नमन, ध्वजारोहण के साथ 16 क्रांतिवीरों को दी श्रद्धांजलि

महोबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान में देशभक्ति और शहीदों की स्मृतियों से ओतप्रोत...
उत्तर प्रदेश 
हवेली दरवाजा मैदान में शहीदों को नमन, ध्वजारोहण के साथ 16 क्रांतिवीरों को दी श्रद्धांजलि

Independence Day 2026 : लालकिले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के लालकिले में पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
Independence Day 2026 : लालकिले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

देहरादून: छह अफसरों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। आईजी एसटीएफ...
उत्तराखंड 
छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

उत्तर प्रदेश

हवेली दरवाजा मैदान में शहीदों को नमन, ध्वजारोहण के साथ 16 क्रांतिवीरों को दी श्रद्धांजलि

महोबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान में देशभक्ति और शहीदों की स्मृतियों से ओतप्रोत...
उत्तर प्रदेश 
हवेली दरवाजा मैदान में शहीदों को नमन, ध्वजारोहण के साथ 16 क्रांतिवीरों को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल