मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन शेड निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य का करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है।
अधिकारियों का दावा है कि अगले एक महीने के भीतर यह सुविधा खिलाड़ियों को समर्पित कर दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी अपने मैदान पर बने मैट पर नियमित अभ्यास कर सकेंगे। वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन 25 से 30 खिलाड़ी स्टेडियम में कबड्डी का अभ्यास करने पहुंचते हैं।
ये खबर भी पढ़े : शिक्षा विभाग में एरियर घोटाले में अमेठी समेत पांच जिलों में 15 ठिकानों पर सीबीआई का छापाअब तक मैदान पर किसी प्रकार की छत नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को गर्मी, बारिश और सर्दी के बीच खुले मैदान में अभ्यास करना पड़ता था। मौसम खराब होने पर कई बार उन्हें रेसलिंग हॉल में अभ्यास करना पड़ता था, जिससे दोनों खेलों की गतिविधियां प्रभावित होती थीं।
जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कबड्डी मैदान के ऊपर मजबूत टीन शेड लगाया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को वर्षभर बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
कबड्डी प्रशिक्षक सुमित कुमार का कहना है कि लगातार और व्यवस्थित अभ्यास से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा तथा वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यासखेल विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बरसात में मैदान गीला होने और गर्मियों में अत्यधिक तापमान के कारण अभ्यास बाधित हो जाता था, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे जिले में कबड्डी खेल को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
जनपद गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी कीड़ा अधिकारी डॉ परवेज अली ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों को लंबे समय से इस सुविधा की आवश्यकता थी। टीन शेड का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अगले एक माह में खिलाड़ी अपने मैदान पर नियमित अभ्यास करते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
