अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम,बमनपुरी में अभ्यासरत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सक्षम बनाना था।

इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।योग के नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों में लचीलापन,संतुलन,सहनशक्ति तथा मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होती है।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने दैनिक फिटनेस कार्यक्रम में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए,जिससे उनके खेल प्रदर्शन में भी सकारात्मक सुधार हो।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका एवं महिला विंग कोऑर्डिनेटर,जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन रामपुर,सुश्री अंतरा यादव द्वारा खिलाड़ियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।उन्होंने योग के स्वास्थ्य संबंधी लाभों की भी जानकारी दी।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल ये खबर भी पढ़े : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

इस अवसर पर डॉ. अनूप कुमार सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष,जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन रामपुर,फरहत अली खां (हॉकी प्रशिक्षक),सौरभ (खेलो इंडिया प्रशिक्षक),राहुल,अमरीश सिंह,प्रेमपाल,अभय कुमार सहित खेल विभाग का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता की तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे।...
मध्य प्रदेश 
CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का आह्वान किया है।...
राष्ट्रीय 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील के रूप में पंजीकरण पर लगाई रोक का आदेश वापस लिया, तथ्यात्मक जांच जारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

उत्तर प्रदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40)...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर