सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
बस्ती - जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने विकसित भारत प्रदर्शनी व जनपद के विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की 12 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के विकास कार्यो को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, सल्टौआ के दुष्यन्त विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार सहित संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने भी प्रेक्षागृह परिसर में पहुॅचकर विकसित भारत प्रदर्शनी व जनपद के विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
