बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं का मंगलवार को लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर कुल 140 विकास कार्यों को नगरवासियों को समर्पित किया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने बताया कि नगर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग योजना,पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना,स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम),उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के अंतर्गत अनेक परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं,जबकि कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की विकास योजनाएं जनता को समर्पित की गईं।

लोकार्पित एवं शिलान्यासित प्रमुख परियोजनाओं में विश्रामालय निर्माण,हवनकुंड एवं खाली प्रांगण में सीसी निर्माण कार्य,विभिन्न घाटों का सुंदरीकरण,सार्वजनिक स्थलों पर बेंच एवं पेयजल कियोस्क की स्थापना तथा शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में उपवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से न केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा,बल्कि नगर की सुंदरता और स्वच्छता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास ये खबर भी पढ़े : लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद का लक्ष्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए बलरामपुर को एक आदर्श एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित करना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,जेई सिविल अविनाश यादव,संजय शुक्ल,रामकृपाल शुक्ल,गौरव मिश्रा,शिवम मिश्रा व सभासद संजय मिश्रा मौजूद रहे।

नीट परीक्षा की तैयारियां तेज,सात केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने ली बैठक,दिए निर्देश। ये खबर भी पढ़े : नीट परीक्षा की तैयारियां तेज,सात केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने ली बैठक,दिए निर्देश।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बैतूल: राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर दर्दनाक हादसा, टवेरा की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-47 (बैतूल-इंदौर फोरलेन) पर मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बैतूल: राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर दर्दनाक हादसा, टवेरा की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत

देश के 23 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण पूरा

नई दिल्ली। जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना (एचएलओ) का पहला चरण अब तक 23 राज्यों और केंद्रशासित...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के 23 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण पूरा

हरिद्वार: गंगा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बिशनपुर गांव के समीप गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: गंगा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

प्रभारी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया सख्त निरिक्षण

बस्ती - प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा कार्यालय नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया सख्त निरिक्षण

गोरखपुर में बड़ा हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर। जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर में बड़ा हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ