हरिद्वार: गंगा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बिशनपुर गांव के समीप गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्रामीणों ने गंगा नदी में एक युवक का शव बहकर आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फेरूपुर चौकी प्रभारी विपीन कुमार,कांस्टेबल अनिल पवार गंभीर सिंह दौलत राम जयपाल सहित एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया होगा और उसका शव बहकर बिशनपुर क्षेत्र तक पहुंच गया।

हालांकि युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फेरूपुर चौकी प्रभारी विपीन कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता ये खबर भी पढ़े : महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

आसपास के थानों और जनपदों को भी सूचना भेजी जा रही है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

चारों धामों में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या पहली बार सबसे अधिक ये खबर भी पढ़े : चारों धामों में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या पहली बार सबसे अधिक

मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का मरम्मत व्यय 10.13 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश

जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के खिलाफ सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश 
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का मरम्मत व्यय 10.13 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश

उद्यमिता विकास केंद्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।* केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून...
उत्तर प्रदेश 
उद्यमिता विकास केंद्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

डीएम द्वारा तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन, 

संत कबीर नगर, 16 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के...