बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। शासन की ओर से इसको लेकर स्वीकृति जारी कर दी गई है। अब जिले के उन अभ्यर्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा जो इन विषयों में उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं। बुंदेलों ने इसे जिले के छात्र छात्राओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर बताया है। एमएलसी व सदर विधायक ने मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने मंगलवार को बताया कि छात्र-छात्राएं, अभिभावक व जनसामान्य लगातार बीए व एमए में नए विषयों में कक्षाएं संचालित कराने की मांग कर रहे थे।महाविद्यालय में बीए व एमए की कक्षाओं के विषय बढ़ाए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से की गई थी। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। अब शासन की ओर से वीरभूमि कॉलेज में बीए के छह व एमए में नौ नए विषयों के संचालन व 30 नए पद सृजन को स्वीकृति मिल गई है। अब स्नातक स्तर पर भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र विषय की भी स्वीकृति मिली है। कॉलेज में अब बीए में 13 विषयों की पढ़ाई होगी। वहीं एमए में पहले से तीन विषय चल रहे हैं। अब एमए में अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, भूगोल, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत व शिक्षाशास्त्र विषयों में एमए की पढ़ाई हो सकेगी। स्नातक व स्नातकोत्तर में नए विषय स्वीकृत होने पर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने सदर विधायक व एमएलसी की पहल को सराहा है।

वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पद सहित कुल 30 पद सृजित होने से बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस राहत भरी खबर सुनकर छात्र-छात्राओं व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उल्लेखनीय है कि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने सदन में वीरभूमि महाविद्यालय में नए विषयों की स्वीकृति व पद सृजन की मांग की थी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 

बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

राष्ट्रीय 
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरु) का दर्जा मिलने के बाद...
उत्तराखंड 
 नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों...