पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी का ऐतिहासिक एसीसी सीमेंट प्लांट होगा बंद,

16 अगस्त से थम जाएगा उत्पादन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड के ऐतिहासिक चाईबासा सीमेंट वर्क्स के बंद होने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वर्ष 1946 से संचालित यह सीमेंट संयंत्र आगामी 16 अगस्त 2026 से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में 15 जून 2026 को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के तहत निर्धारित प्रपत्र-13 में बंदी की सूचना भेजी है।
कंपनी की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि संयंत्र को चलाने के लिए आवश्यक चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का भंडार लगभग समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही क्लिंकर उत्पादन की बढ़ती लागत और आठ दशक पुराने प्लांट की तकनीकी अक्षमता के कारण उत्पादन को आर्थिक रूप से जारी रखना संभव नहीं रह गया है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रबंधन ने प्लांट को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

बंदी के कारण संयंत्र में कार्यरत 74 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को औद्योगिक संबंध संहिता एवं अन्य लागू श्रम कानूनों के तहत देय मुआवजा, नोटिस वेतन और अन्य भुगतान निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों को नोटिस अवधि के बदले एक माह का वेतन तथा अन्य वैधानिक लाभ दिए जाएंगे।

एसीसी प्रबंधन ने बंदी संबंधी सूचना क्षेत्र के उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) तथा मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को भी भेज दी है। कंपनी ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले को लेकर वर्तमान में किसी न्यायालय में कोई वाद लंबित नहीं है।

चाईबासा सीमेंट वर्क्स लंबे समय से कोल्हान क्षेत्र की औद्योगिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसके बंद होने से न केवल कर्मचारियों और उनके परिवारों पर प्रभाव पड़ेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और आसपास के व्यवसायों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय 
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरु) का दर्जा मिलने के बाद...
उत्तराखंड 
 नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग

बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई