चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने सुझाव दिया है कि भविष्य में हर प्रकार के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि हाल ही में हुए पंचायत और नगर निकाय चुनावों से पहले यह व्यवस्था लागू होती, तो राजनीतिक व्यवस्था में बड़ा सकारात्मक सुधार देखने को मिलता।

मंगलवार को जारी एक बयान में शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में बढ़ता नशे का प्रकोप एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुका है और इसके खिलाफ केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई में पूरे समाज को एकजुट होकर भागीदारी निभानी होगी।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्ती के दौरान डोप टेस्ट को अनिवार्य बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की 51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करना, 123 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना तथा 31 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करना सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए सुझाव दिया कि प्रदेश की सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं की एक संयुक्त बैठक बुलाकर नशे के विरुद्ध व्यापक रणनीति तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सुझावों के आधार पर राज्यव्यापी जन-अभियान चलाया जाए, ताकि नशे के खिलाफ पूरे समाज को संगठित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार में भारी आर्थिक लाभ होने के कारण इसका नेटवर्क लगातार फैल रहा है। ऐसे में सरकार और समाज दोनों को मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

शांता कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी, जब प्रदेश का हर नागरिक, संस्था और सामाजिक संगठन इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ अपनी "जीरो...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई नदियों का जलस्तर चेतावनी और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत